बैतूल:कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने महिला नेत्री कंचना बारस्कर से मांगा समर्थन
मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट
बैतूल। लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महिला नेत्री कंचना बारस्कर का समर्थन मांगा है। टेकाम ने कंचना बारस्कर के योगदान को महत्वपूर्ण माना और उनके साथ एकजुट होने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि कंचना बारस्कर बेठे, जो चिचोली चूना हजूरी क्षेत्र की एक प्रमुख समाजसेवी हैं। जानकारी के अनुसार बाबा सैलानी दरगाह चूना हजूरी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम, काकोडिया हॉस्पिटल के संचालक डॉ.रमेश काकोड़िया, चिचोली शहर ब्लॉक अध्यक्ष विजय आर्य, भीमपुर ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नी यादव, आप पार्टी जिला सचिव सीताराम यादव, आप पार्टी ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल कुमरे पहुंचे थे। इस अवसर पर महिला नेत्री पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी कंचना बारसकर ने पुष्प गुच्छ देकर कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम का स्वागत किया।