आजमगढ़:दिल्ली में मुख्यमंत्री की शपथ के बाद आजमगढ़ में भाजपा नेता के घर पर मनाया गया जश्न
Azamgarh: After the oath taking ceremony of Chief Minister in Delhi, celebrations were held at the house of BJP leader in Azamgarh.

आजमगढ़, 20 फरवरी,जिले के अतरौलिया में बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ,भाजपा नेता के आवास पर जश्न के साथ बांटी गई मिठाई। स्थानीय नगर पंचायत स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र के आवास पर दिल्ली बीजेपी में पहली बार महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाए जाने पर जश्न मनाया गया, साथ ही साथ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रमाकांत मिश्र ने कहा कि रेखा गुप्ता का लगाव आजमगढ़ से विशेष रहा है। लोकसभा चुनाव में वह आजमगढ़ में आयी थी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित हुई है। रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली की भाग्य रेखा बदलेगी, यमुना मैया साफ होगी, स्वच्छता के साथ कानून व्यवस्था सुधरेगी । इसी के साथ बजट में भी आजमगढ़ को बहुत कुछ मिला है। हरिहरपुर घराने को 3 करोड़, एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पैसा मिला है, विज्ञान प्रयोगशाला बनाने के लिए भी भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ को बजट से आच्छादित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने दिल्ली को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। वह हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनके दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं।भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। नए सीएम की शपथ लेते ही रेखा गुप्ता भाजपा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की।



