आजमगढ़:कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Azamgarh: Bike rider dies after being hit by a car

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के माई खरगपुर पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे माई खरगपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जांच में जुड़ गई, मृतक युवक बिहार का बताया जा रहा है, परिजनों का इंतजार है, खबर लिखे जाने तक युवक के नाम व पता की पहचान नहीं हो पाई,



