श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा की तैयारी पूरी, नवरात्र के प्रथम दिन से शुभारंभ रानी की सराय

रिर्पोट: चन्दन शर्मा 

क्षेत्र के सेठवल गांव स्थित मां मसानी मंदिर पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ हो रहा है। जो नवदिवसीय होगा जिसका समापन नवरात्र के आखिरी दिन होगा। वही महायज्ञ की तैयारी पूर्ण कर ली गई है माता मसानी मंदिर पर आयोजित होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा का शुभारंभ 15 अक्टूबर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से शुभारंभ होकर के नवरात्र के अंतिम दिन समाप्त होगा 15 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा सुबह 8:00 से निकली जाएगी , पंचांग पूजन एवं मंडप का प्रवेश शायं 4:00 बजे से होगा। श्री शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा में कथा वाचक श्री अंकित चतुर्वेदी जी, यज्ञाधीश भूपेशानंद जी महाराज, यज्ञाचार्य राजपुरोहित शिवम तिवारी जी एवं एवं पंडित चक्रधर तिवारी‌ जी है। वही यज्ञ स्थल पर यज्ञ मंडप तैयार हो गया है तथा मंदिर के चारों ओर साफ सफाई भी कर दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button