आजमगढ़:पिताने पुत्री को जहर पिलाकर मारने का लगाया आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार

Azamgarh: Father accused daughter of killing him by giving her poison, police registered a case and arrested the accused

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन नरहन निवासी व्यक्ति ने पुत्री को जहर देकर युवक पर मारने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जमीन नरहन निवासी लक्ष्मण चौहान पुत्र चंद्रदेव चौहान ने जीयनपुर कोतवाली पर गुरुवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार की शाम को 6 बजे शिवम पुत्र विजय निवासी जमीन नरहन घर पर आया हुआ था इस दौरान अंजलि की माता और परिजन खेत में गए हुए थे, शिवम ने अंजलि को जहर पिला दिया। सूचना पर खेत से परिजन भागे हुए आए और अंजलि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टर ने आजमगढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने अंजलि को रात्रि 10 बजे मृत्यु घोषित कर दिया। गुरुवार की सुबह पिता लक्ष्मण चौहान की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिवम पुत्र विजय को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button