आजमगढ़:ग्राम प्रधान के उपचुनाव में 22 मतों से विजई हुई पूनम
Azamgarh: Poonam wins by 22 votes in the by-election of village head

गंभीरपुर /आजमगढ़।ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत कोइलाड़ी बुजुर्ग के उप चुनाव में शुक्रवार को हुई मतगणना में पूनम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उर्मिला को 22 मतों से पराजित कर प्रधान का ताज अपने नाम कर लिया,जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और विजयी प्रधान को फूल मालाओं से लाद दिया,
बाताते चले कि ग्राम पंचायत कोलारी बुजुर्ग सुरक्षित सीट से रामवती देवी प्रधान थी, 24 जुलाई 2024 को उनकी मृत्यु होने के 6 महीने के बाद 19 फरवरी को ग्राम पंचायत कोइलाड़ी बुजुर्ग का उपचुनाव हुआ जिसमें कुल 1083 मतों की मतगणना शुक्रवार को हुई जिसमें पूनम 367,उर्मिला 345,सुजाता 245,कलौती 108 मत पाई और 18 मत अवैध रहें।पूरी मतगणना चुनाव अधिकारी एडीओ समाज कल्याण ऋषिकेश सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पूरा ब्लॉक परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मतगणना में पूनम ने अपने निकटतम प्रतिबंध उर्मिला को 22 मतों से पराजित करके जीत का सरताज अपने नाम किया।



