मुखबीर की सूचना पर पवई पुलिस ने एक् अभियुक्त किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:रोशन लाल
पुलिस के अनुसार 21फर्वरी को वादी सलमान पुत्र रफीक सा0 रूधौली अदाई थाना मालीपुर जिला अम्बेडकरनगर द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी के पिता रफीक उम्र करीब 45 वर्ष व माता हसीना उम्र करीब 42 वर्ष जो कि घर से नाना के घर ग्राम सिकरौर जा रहे थे कि रास्ते मे मधवापुर के पास लगभग 11.00 बजे चारपहिया वाहन अल्ट्रोज नम्बर UP 65 DY 5018 के चालक प्रभात कुमार सिंह पुत्र बीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी मेहम्मदपुर थाना पवई जिला आजमगढ द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आवेदक के पिता के स्कूटी नं0 UP 45 AF 4528 मे पीछे से टक्कर मार दिया जिससे आवेदक के माता-पिता को काफी चोटे आयीं जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा गाडी पर साथ मे ही बैठे बच्चों को भी गंभीर चोटें आयी हैं। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 60/25 धारा 115(2)/ 105 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
इसी कड़ी मे 22 फ़रवरी को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभात कुमार सिंह पुत्र बीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी मेहम्मदपुर थाना पवई जिला आजमगढ को मुखबिर सूचना पर समय करीब 9.40 बजे अण्डौरा की जरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



