आजमगढ़:दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh: Rape accused arrested

आजमगढ़:गंभीरपुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की नाबालिक पुत्री को दिनांक 18/02/2025 को समय करीब 09.00 बजे रात में अभियुक्त सागर चौहान पुत्र लालबहादुर उर्फ बुद्धन चौहान द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/25 धारा 137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पीड़िता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बी0एन0एस0 व 3, 4 पाक्सों एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी थी। शनिवार को उ0नि0 सिन्धीलाल सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सागर पुत्र लालबहादुर उर्फ बुद्धन चौहान निवासी ग्राम फैजुल्लाहपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिरी सूचना पर समय करीब 11.45 बजे मुहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



