Azamgarh news:अवैध शराब तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर में 1471 लीटर अवैध शराब बरामद

रिपोर्ट: राहुल पांडे
आजमगढ़:सिधारी थाना पुलिस ने आवाज शराब तस्करी करने वाले गैंग के एक सदस्य को कंटेनर में लदी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक
सिधारी थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह उ0नि0 जावेद अहमद सिद्दीकी मय हमराह एस0टी0एफ0 उ0प्र0 द्वारा सुचना प्रदान की गयी कि आजमगढ़ की तरफ से 01 कैन्टेनर में पंजाब / हरियाणा प्रान्त की बनी अवैध अंग्रेजी शराब बैठौली तिराहा होते हुये बिहार प्रान्त जाने वाली है। इस सूचना पर SHO योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह व उ0नि0 जावेद अहमद सिद्दीकी मय द्वारा बैठौली तिराहे पर चेकिगं प्रारम्भ किया गया।चेकिंग के दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही कैन्टेनर को रोककर चेक किया गया तो कैन्टेनर के अन्दर पुराने कैरेट के आड़ में अवैध शराब की 122 पेटी शराब बरामद हुई जो अलग-अलग ब्रान्ड की बरामद हुयी तथा अभियुक्त राम अशीष पुत्र सर्वजीत नि0 ग्राम करनपुर थाना नरही जनपद बलिया को आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अन्तर्गत समय करीब 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 403/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कैन्टेनर को धारा 207 MV Act. में सीज किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 रतन कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है।
पूछताछ मे अभियुक्त राम अशीष पुत्र सर्वजीत नि0 ग्राम करनपुर थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 44 वर्ष ने बताया कि मै और कन्हैया सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह नि0 नवादा थाना गड़वार जिला बलिया मिलकर शराब का धन्धा करते हैं, कन्हैया सिंह के ही कहने पर इस गाड़ी से अवैध शराब मोशली हरियाणा से बिहार लेकर जा रहा था। कन्हैया मुझसे बिहार में मिलने वाला था। वहीं हम लोग पर इस अवैध शराब को ऊंचे दामों में बेच देते हैं। बिहार में किसको बेचा जाता है उसके बारे में सिर्फ कन्हैया ही जानता है।



