चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रिपोर्ट: साजिद खान
आजमगढ़: महाराजगंज पुलिस ने चोरी करने वाले तीन शातिर चोरो को चोरी के समान के साथ रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.10.2023 को वादिनी मुकदमा सुमन पुत्री शिजोर राम निवासी एकमा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना महराजगंज पर शिकायत किया गया था कि 1- दिनेश पुत्र रामआसरे 2. बाला उर्फ बलवन्त पुत्र बरसाती निवासी आराजी अमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादिनी के पिता के घर अराजी अमानी से मंगलसूत्र,अंगूठी,मांग टीका, सोने की बिंदी,पायल आदि चोरी कर लिये है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 325/23 धारा 457/380 भादवि0 बनाम 1- दिनेश पुत्र रामआसरे 2. बाला उर्फ बलवन्त पुत्र बरसाती निवासी आराजी अमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विपिन कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान अभियुक्त अरविन्द पुत्र महेन्द्र सा0 आराजी अमानी PS महराजगंज आजगमढ उम्री 19 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। रविवार को उ0नि0 विपिन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1- दिनेश पुत्र रामआसरे 2. बाला उर्फ बलवन्त पुत्र बरसाती समस्त निवासी आराजी अमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को शिवपुर बाजार से समय करीब 14:20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दिनेश के पास से 7200 रुपये तथा बाला उर्फ बलवन्त से 7000 रुपये वरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने बताया कि हम लोगों के साथ चोरी में अरविन्द पुत्र महेन्द्र सा0 आराजी अमानी PS महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष भी शामिल था। मुकदमा उपरोक्त में प्राकश में आये अभियुक्त अरबिन्द को सरदहां बाजार से समय करीब 15:00 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 8500 रुपये बरामद हुए।अभियुक्त अरविन्द ने बताया कि 4000 रुपये नरायनपुर की चोरी के है जो मैने जोगिन्दर व दिनेश के साथ मिलकर अगस्त मे की थी। अभियुक्तो की निशादेही पर चोरी का सामान 08 साड़ी, 4 शर्ट का कपड़ा, 2 पैंण्ट का कपडा, 01 मंगलसूत्र पीली धातु, 01 जोडी पायल सफेद धातु, आर्टीफिशयन ज्वेलरी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।