भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला,महाकुंभ को लेकर दिए बयान का विरोध
BJP Yuva Morcha burns effigy of Congress President, protests his statement on Maha Kumbh
जबलपुर के अंबडेकर चौक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का विरोध कर पुतला फूंका गया।जहा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा की जिस प्रकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने महाकुंभ को लेकर बयान दिया है है उससे करोड़ो सनातनियो को अपमान और उन्हें ठेस पहुचीं है।वही योगेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही सनातन विरोधी रही है।क्योंकि जब भी सनातनियो का कोई भी कार्यक्रम होता है,कांग्रेसी नेता उस पर सवाल खड़े करते है।वही इस प्रकार के बयान भाजपा युवा मोर्चा नही सहेगी।पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।।।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट