नदवासराय में मनाई गई रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती,मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने कहा की वह समाज सुधार और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख

घोसी/मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के नदवासराय में रविवार को महान समाज सुधारक और आदर्श शासन की प्रतीक रही रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे।समारोह मेरानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।मुख्यवक्ता जयनाथसिंह ने कहा कि रानी अहिल्या बाई का जीवन हम सभी के लिए आज भी आदर्श है। महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन उनके प्रशासनिक कौशल और समाज सुधार के कार्यों को आज भी आत्मशात करने की जरूरत है। पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि अहिल्या बाई जी भारतीय इतिहास की उन विरल विभूतियों में शुमार है जिन्होंने नारी शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा दी। वह नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी एक आदर्श राज्य की स्थापना कर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, त्याग और निष्ठा से शासन को भी लोककल्याण का माध्यम बनाया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन गिरीश नारायण राय ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवजन व महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान आनंदबरनवालअंशु, गिरीशनारायण राय, भारत भीम जनार्दन चौहान, नागेंद्रमद्धेशिया, सुरेशराजभर, अनंगपालसिंह, अतुलशर्मा, राघवेंद्र शर्मा, सुमितराय, शैलेन्द्रसिंह, संतोष सिंह, शिवप्रतापचौरसिया,अजय राजभर आदि उपस्थिति रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button