आजमगढ़:राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन पौधारोपण कर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Azamgarh: On the fifth day of the seven-day special camp of the National Service Scheme, a seminar was organized by planting trees
तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ विकासखंड लालगंज के चेवार पश्चिम स्थित फेकू सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा नृत्य क्रिया के बाद लक्ष्य गीत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी की देख – रेख में महाविद्यालय के प्रांगण की साफ सफाई एवं पौधरोपण किया गया। इसके बाद स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविका शिविर स्थल पर पहुंचे। भोजनोपरान्त एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि वर्तमान पर्यावरण में अनेकों विसंगतियां व्याप्त हैं। इन्हें कम करने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही वातावरण के साथ मानव समाज के लिए श्रेयस्कर होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह सहित सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।



