आजमगढ़ में निकाला गया कैंडल मार्च, वाराणसी में छात्र की संदिग्ध मौत पर जताया आक्रोश
A candle march was taken out in Azamgarh, anger was expressed over the suspicious death of a student in Varanasi

आजमगढ़, 27 फरवरी,सासाराम वार्ड नं0-11 तकिया जिला रोहताश बिहार निवासी सुनिल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुशवाहा रामेश्वर गर्ल्स हास्टल भेलूपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। एक फरवरी 2025 को स्नेहा अपने कमरे में खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मृत अवस्था में पायी गयी। परिजनों का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या हुई। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्नेहा के पिता का कहना है कि पुलिस जल्दबाजी दिखाते हुए पोस्टमार्टम कराकर व मेरे उपर दबाव बनाकर शव को वाराणसी में ही जलवा दिया। इससे साबित होता है कि भेलूपुर पुलिस की कार्यशैली भी संदिग्ध है। हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वाराणसी पुलिस असली अपराधियों को बचा रही है।सम्राट फाउण्डेशन आजमगढ़ के सभी साथियो द्वारा इंजिनियर प्रशांत मौर्य महामंत्री व पवन मौर्य अध्यक्ष सम्राट फाउण्डेशन के नेतृत्व में कैण्डल मार्च निकाला गया। इस दौरा इं० प्रशांत मौर्य ने कहा कि स्नेहा कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिये हम सभी संघर्ष करने को तैयार है। हमारी मांग है कि हत्या की न्यायिक जाँच हो और जो भी दोषी मिले उसे सख्त सजा दी जाय साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाय। आज देश में बेटिया सुरक्षित नही है। सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिये सख्त कदम उठाये जाना चाहिए। कार्यक्रम में सम्राट फाउण्डेशन के संरक्षक राजेन्द्र मौर्य, राजेश मौर्य व अखिलेश मौर्य (प्रधान) उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य (प्रधान) कुनाल मौर्य, देवेन्द्र कुशवाहा, कैलाश मौर्य, रणधीर मौर्य, अनिल मौर्य, विमलेश मौर्य, बालकिशुन मौर्य, संदीप मौर्य, अनिल यादव, चन्द्रकुमार मौर्य, गौरव मौर्य, एडवोकेट गिरधारी मौर्य, सहित सम्राट फाउण्डेशन आदि सदस्य उपस्थित थे।



