आजमगढ़:सुलह समझौता अधिकारी की भाभी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष,सुलह समझौता अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह खन्ना की भाभी सुशीला सिंह (उम्र 70 वर्ष ) पत्नी स्व० सूर्यनाथ सिंह उर्फ तार बाबू का देहांत 24 फरवरी दिन सोमवार को हो गया है। शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों का लगा तांता । तार बाबू बहुत ही मिलनसार तथा मृदु भाषी व्यक्ति थे ।उन्हीं की तरह उनकी पत्नी सुशीला देवी भी अत्यंत मृदु भाषी एवं मिलनसार थीं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनको हर्षवर्धन सिंह एक पुत्र तथा शशिकला सिंह, सीमा सिंह तथा शालिनी सिंह आदि तीन पुत्रियां हैं। प्रसिद्ध कथा वाचक काली प्रसाद तिवारी ने कहा कि मृत आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए गरुड़ पुराण कथा का श्रवण किया जाता है। सोलह संस्कारों में गरुड़ पुराण कथा श्रवण अंतिम संस्कार है। जो पुत्र के द्वारा श्रवण किया जाता है। शोक समम्वेदना ब्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ,पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह,राजेंद्र सिंह खन्ना, भाजपा के जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राय , राम नयन सिंह, आदित्य राय,काली प्रसाद तिवारी ,हर्षवर्धन सिंह सहितआदि लोग रहे।

Related Articles

Back to top button