एच.आर.आई.ए. उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अभिषेक मिश्रा द्वारा मतदान जागरूकता पर विषेस बात चीत
भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने मतदान जागरूकता के लिए कहा की चेयरमैन श्री अनुराग चंद्रवंशी के संरक्षण में प्रदेश व देश के सभी जगहों पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी क्रम में बात करते हुए अभिषेक मिश्रा ने कहा कि मतदान का दिन भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी बढ़ चढ़ के लेना चाहिए। चुनाव लोकतंत्र का अहम हिस्सा है व चुनाव के द्वारा ही लोकतंत्र का निर्माण होता है। मतदाता ही चुनावों के माध्यम से देश का भविष्य तय करते हैं।
अभिषेक मिश्रा ने कहा मौसम काफी गर्म व तपिस का है किन्तु मौसम को भी मात दे कर मताधिकार का प्रयोग करने सब लोग आए आपके उत्साह के आगे गर्मी भी पराजित होगी। भारत के सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाता है। मतदान एक नागरिक का अधिकार है, साथ ही यह एक कर्तव्य भी है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं।
आपके एक मतदान से देश का विकास हो सकता है और समाज में बदलाव आ सकता है। इसलिए, सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। यह अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदान किया गया है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने देश के विकास में योगदान दें।
इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है।