आजमगढ़: तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा गया शातिर चोर
Azamgarh: A cunning thief caught with a pistol and cartridges

आजमगढ़ 28 फरवरी: निजामाबाद थाने की पुलिस ने दो मुकदमों में वांछित चोर चोरी के गहनो, नगद रूपयों व 315 बोर के अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार,थाना निजामाबाद क्षेत्र में घटित निम्नलिखित चोरी की घटनाएं जिसमें अज्ञात चोर द्वारा 1. आमना इण्टरनेशनल स्कूल चकिया हुसैनाबाद के प्रबन्धक मो0 मोअज्जम पुत्र हाजी शकील अहमद ग्राम चकिया हुसैनाबाद थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने सूचना दिया कि दिनांक 21-22.07.024 की रात को अज्ञात चोरो द्वारा स्कूल की आफिस का ताला तोड़कर CCTV कैमरा सेटअप तथा 15 हजार रुपया चुरा ले गए जिसके संबन्ध में दिनांक 23.07.24 को मु0अ0सं0 353/2024 धारा 305 BNS 02. दिनांक 25.02.25 की रात्रि में वादी अभिषेक गुप्ता के चाची निवासी बङागांव के घर में अज्ञात चोर द्वारा घर का सटर का ताला तोङकर गभग 5000-7000 रू0 एवं गहने चोरी कर लिये। जिसके संबन्ध में वादी के लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 65/25 धारा 305,331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गुरुवार को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह व प्रशि0 उ0नि0 शुभम त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त नासिर खान पुत्र अबू तालिब निवासी ग्राम बारी खास थाना निजामाबाद जिला आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष को एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक 315 बोर का जिन्दा कारतुस व चोरी के दो जोड़ी पाजेब सफेद धातु और 2000/ रूपये नगद के साथ सरायभाऊ रोड से दिनांक 28.02.2025 को समय 01.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।



