मिलेट्स अनाजों को दिया जाए बढ़ावा: डीएम
कृषि, उद्यान व गो आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा बैठक
रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही। डीएम विशाल सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड से इतर कृषि, उद्यान, गो आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएम बायो पेस्टिसाइड्स, बायो नेचुरल साइडस नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र ,प्राकृतिक खेती आदि पर बल दिया। फार्म टू टेबल कॉन्सेप्ट पर बल देते हुए स्थानीय किसानों से जैविक खेती कर सब्जियों आदि को सीधे उपभोक्ता को विक्रय पर बल दिया। उन्होंने मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि मोटे अनाज सावां, कोंदो, रागी, ज्वार, बाजार आदि की मिलेट्स गैलरी कलेक्ट्रेट व विकास भवन में लगाए। जिससे आम जनमानस मोटे अनाजों को दैनिक खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित हो। डीएम ने मछुआ समुदाय के लाभार्थी परक योजनाओं, दुर्घटना बीमा आदि से आछादित करने पर बल दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी एसडीएम से समन्वय स्थापित कर 15 दिन में चारागाह की भूमि का पशुपालन विभाग को हैंड ओवर करना सुनिश्चित करें। सभी बीडीओ,व डीपीआरओ की बैठक कराकर गोवंशों के लिए हरे व पौष्टिक चारे साईलेज आहार की उपलब्धता सुनिश्चित कराए।
इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ अश्वनी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डीपी सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें
चित्र परिचय: