आजमगढ़:हत्या व लूट की घटना में संलिप्त एक गिरफ्तार
रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:अहरौला थाने की पुलिस ने दिनांक 14.10.2023 को थाना अहरौला क्षेत्र में हुई हत्या व लूट की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पूर्व में 03 अभियुक्त हो चुके है गिरफ्तार,दिनांक 15.10.2023 को वादी श्रीनारायण मिश्र पुत्र काशीनाथ मिश्र निवासी कपरीपार थाना भईल जनपद देवरिया द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी का पुत्र दुर्गेश कुमार मिश्र उम्र 24 वर्ष जो प्रयागराज में 02 वर्ष से गाड़ी चलाने का काम करता था जिसका फोन दिनांक 14.10.2023 की सुबह से स्विच आफ आ रहा था जिससे खोजबीन में वादी को पता चला कि वादी के पुत्र के शव की फोटो पेपर में छपी हुई है जिसे आजमगढ़ मोर्चरी में रखा गया है। वादी द्वारा आजमगढ़ मोर्चरी में जाकर देखा गया तो उन्हें पता चला की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पुत्र की हत्या कर शव को बरामदपुर पुलिया थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के पास फेंक दिया गया था। लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 335/23 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। बाद विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 394/411/34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। उपरोक्त घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए टीमें गठित कर घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक- 04/11/2023 को पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र मृत्युंजय सिंह निवासी लहुआकला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ सहित 03 अभियुक्त (1.नवनीत सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी बहुआरा थाना बैरिया जनपद बलिया 2.निशान्त सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी कबिलहा थाना देवगांव जनपद आजमगढ़) गिरफ्तार किया गया।बुधवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमरहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शैलेष सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेश सिंह सा0 बीबीपुर वाजिदपुर थाना विरनो जनपद गाजीपुर को सिक्स लेन सर्विस रोड शमशाबाद के निकट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।