अवैध तमन्चा करातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:तहबरपुर थाने की पुलिस ने अवैध तमन्चा करातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, रविवार उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद मय हमराह को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति अवैध तमन्चा कारतूस के साथ सेमरी से करियाबर की तरफ आ रहा है।

 

इस सूचना पर उ0नि0 राजेन्द्र मय हमराह द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय करियावर से अभियुक्त अबुसाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम नैपुरा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को 01 देशी तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ समय करीब 19.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button