Gazipur news:शिवपाल यादव का सपाइयों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का वाराणसी से बलिया जाते वक्त गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर चौकियां चट्टी पर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 2024में होने वाला लोकसभा का चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। यह दौर संघर्ष का है। उन्होंने सभी से अपने अपने क्षेत्र में जाकर जनता के सवालों पर संघर्ष छेड़ने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। देश के लोकतंत्र, संविधान,देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक और साम्प्रदायिक सद्भाव बचाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि इंडिया के गठन से भाजपा घबड़ाई गई है। घबड़ाकर अनाप शनाप फैसले और बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष कर जनता को तानाशाही ताकतों से मुक्ति दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। यहां सभी का सम्मान है।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विधायक जै किशन साहू, तहसीन अहमद,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, अनिल यादव, बांबी चौधरी, राकेश यादव पवन यादव, रणजीत यादव प्रदीप यादव ,बचनू यादव, राहुल कन्नौजिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button