पकड़ा गया दुष्कर्म करने का आरोपी
आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादी की लडकी के साथ छठ पुजा के रात 19 या 20 नवम्बर 2023 को अभियुक्त पवन कुमार पाण्डे पुत्र जितेन्द्र पाण्डे निवासी ग्राम पुनर्जी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष ने दुष्कर्म किया तथा किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/24 धारा 352.376.506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। शुक्रवार को निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पवन कुमार पाण्डे पुत्र जितेन्द्र पाण्डे निवासी ग्राम पुनर्जी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 36 वर्ष को जहानागंज ब्लाक तिराहे से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।