आजमगढ़:सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाए जानें पर सुभासपा जनों में हर्ष
रिपोर्ट: शिवम सिंह
र्टीनगंज-आजमगढ़:योगी सरकार के बहुचर्चित बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का मंगलवार को राजभवन में एक कार्यक्रम के तहत मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी के मंत्रिमंडल का बिस्तार हुआ जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ओमप्रकाश राजभर सुभासपा ,दारा सिंह चौहान भाजपा, सुनील शर्मा भाजपा तथा अनिल कुमार आरएलडी, को पद एवम गोपनीयता की सपथ दिलाई। सुहेलदेव भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाए जानें पर दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के महुवारा खुर्द बाजार में सुभासपा जिलाध्यक्ष मोहन राजभर के नेतृत्व में लोगों को मिष्ठान वितरित कर मुह मीठा कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने अपनें पार्टी कार्य कर्ताओं ,पदाधिकारियों,साथ ही साथ प्रदेश तथा राष्ट्रीय कार्य करिणी ,पदाधिकारियों पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। तथा ओमप्रकाश राजभर को दूर भाष से बधाईयां दी इस अवसर रमेश विश्वकर्मा, लखंदर राजभर, लालटेन राजभर, राजकुमार राजभर, मुरली राजभर, राम प्रीत मौर्या, प्यारे लाल राजभर आदि लोग उपस्थित थे।