आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सिधारी थाने का निरीक्षण कर नवनिर्मित मुख्य द्वार का किया उद्घाटन
रिपोर्ट: आफताब आलम
आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना सिधारी का किया औचक निरीक्षण व थाने के नव निर्मित मुख्य द्वार का किया उद्घाटन शनिवार को पुलिस अधीक्षकअनुराग आर्य द्वारा थाना सिधारी का औचक निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिधारी पर नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन कर थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस आफिस, मालखाना,बैरक,मेस, शौचालय, हवालात को चेक किया गया व निम्नलिखित निर्देश दिये गये-थाना सिधारी के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। सिधारी थाना के कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गयी तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। प्रचलित नव निर्माण कार्य के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय में सभी अभिलेखों का अवलोकन किया गया, जनसुनवाई रजिस्टर को चेक किया गया। थाना परिसर में खड़े वाहनों को अपराध शीर्षकवार खड़ी कर नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया गया। मालखाने का निरीक्षण कर मालखाना मुहर्रिर को माल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।थाना समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।