आजमगढ़:हत्या का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाने की पुलिस ने जमीनी विवाद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या में प्रकाश में आया एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पूर्व में हो चुकें 02 अभियुक्त गिरफ्तार 13.10.2023 को वादी मुकदमा अखिलेश जायसवाल पुत्र स्व0 भृगुनाथ जायसवाल निवासी ग्राम बरेहता पोस्ट खिदुरगंज थाना सादात जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीर दिया गया कि प्रार्थी का जमीनी विवाद योगेश यादव पुत्र रामजी यादव व रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन, थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ से चल रहा था जिसके चलते इनके द्वारा हमारे बड़े भाई पिन्टू जायसवाल पुत्र स्व0 भृगुनाथ जायसवाल को लालमऊ वन के पास विपक्षी योगेश यादव पुत्र रामजी यादव व रामकिशुन यादव उर्फ गब्बू यादव पुत्र रामजी यादव ने मोटरसाइकिल से आकर गोली मारकर हत्या कर दिया।वादी की तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 217/23 धारा 302 भादवि थाना मेंहनाजपुर आजमगढ़ पर पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित करते हुए गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई।
पूर्व की कार्यवाही, इसी क्रम में दिनांक 14.10.2023 को हत्यारोपित अभियुक्तो योगेश व राम किशुन के द्वारा ग्राम रामपुर जमीन पाल्हन स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में सम्पन्न करायी गयी है। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1. मोनू यादव उर्फ सुधीर यादव पुत्र स्व0 दया यादव निवासी भद्रशेन थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर 2. अभियुक्ता प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनजापुर जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 15.10.2023 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकमदा उपरोक्त में प्रकाश में आयी अभियुक्ता प्रियंका यादव पत्नी योगेश यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनजापुर जनपद आजमगढ को मेहनाजपुर बस अड्डा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में नीरज यादव उर्फ बबलू पुत्र लल्लन यादव निवासी तियरा नेवादा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया है। जिसकों आज दिनांक- 21.10.2023 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त नीरज यादव उर्फ बबलू को जियापुर पुलिया के पास से समय 14.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



