दिल्ली प्रीमियर लीग: वायुसेना की हार से फ्रेंड्स यूनाइटेड की जान बची

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। ‘दो बिल्लियों की लड़ाई में बन्दर का फायदा ‘l यह कहावत आज यहां डीएसए प्रीमियर लीग में चरितार्थ हुई और भारतीय वायुसेना पर रॉयल रेंजर की जीत का फायदा दौड़ में पीछे चल रहे फ्रेंड्स यूनाइटेड को मिल गया l

आज यहां नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मैच में रॉयल रेंजर्स ने वायुसेना को 2-1 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए l विजेता के लिए प्लेयर ऑफ द मैच यमन सिंह और करमन्य बंसल ने गोल जमाए तो वायुसेना का इकलौता गोल अमन सिंह ने किया l इस हार के साथ वायुसेना नीचे लुढ़क गई है तो फ्रेंड्स यूनाइटेड पर से संकट टल गया है l इस प्रकार यूनाइटेड इंडिया और वायुसेना प्रीमियर से सीनियर में लुढ़क गई हैं l

रॉयल रेंजर्स और वायुसेना के बीच खेला गया मैच बराबर की टक्कर वाला रहा l भले ही वायुसेना को हार का मुंह देखना पड़ा l पहले हाफ में 1-1 की बराबरी के बाद वायुसैनिकों ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन तीन साफ मौकों पर चूक के चलते हार का मुंह देखना पड़ा l विजयी गोल शिखर के शानदार पास पर बंसल ने जमाया l उधर वायुसेना ने लगातार मौके गंवाने का सिलसिला बनाए रखा औऱ अंततः डिमोशन को प्राप्त हुई l

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button