Gazipur news:प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान प्रतिनिधि का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे
गाजीपुर। एक तरफ डीएम आर्यका अखौरी भ्रष्टाचार को लेकर काफी सख्त है और आये दिन भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर रही है लेकिन जिले के ऐसे प्रधानपति को डीएम से डर भी नहीं लग रहा है बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का रंगेहाथ रिश्वत लेने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
करंडा ब्लॉक अंतर्गत श्रीगंज ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि शोभनाथ बिंद उर्फ सोनू आवास लाभार्थियो से दस हजार की रंगेहाथ वसूली कर रहे थे तभी इसी बीच आवास लाभार्थी ने वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
हालांकि यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अधिकारी भी हैरान हैं। लेकिन गांव के तमाम आवास लाभार्थी यह भी बताते हैं कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खूलेआम दस से पंद्रह हजार का वसूली किये है।
हालांकि इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन वह मिलने का हवाला देने लगे।
वायरल वीडियो की हिंद एकता टाइम्स पुष्टि नहीं करता हैं



