Azamgarh:महाराजगंज पुलिस ने 6 प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पिकअप बरामद
महाराजगंज पुलिस ने 6 प्रतिबंधित पशुओं के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार पिकअप बरामद
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दि0 24.09.2024 को उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह कटान बाजार में मौजूद थे कि सूचना मिली कि सैनी मांन्टेसरी इण्टर कालेज रोड पर कुछ लोग वध के लिये प्रतिबन्धित पशुओं को बाधकर साधन का इन्तजार कर रहें है। इस सूचना पर उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार तिवारी मय हमराह, सैनी मान्टेसरी इण्टर कालेज के पास से अभियुक्त 1. वलिराम यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी वढ़ई का पुरा थाना महराजगंज आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष, 2 रामहित यादव पुत्र पुन्वासी यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता I (विकास नगर) थाना महराजगंज आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष को पिकप वाहन पर लदे 06 राशि प्रतिबन्धित पशु के साथ समय करीब 03.00 बजे हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 359/24 धारा 3/5ए/8 उ0प्र0गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अमित कुमार तिवारी, हे0का0 श्रीनरायन यादव, का0 मनीष कुमार, का0 वीरेन्द्र भारतीय, हो0गा0 दिलीप मिश्रा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।