मकर संक्रांति पर सरयू तट बरहज में उमडा जन सैलाब,   श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था के साथ डुबकी

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया।

मकर संक्रांति पुनित पर्व पर सरयू तट बरहज में भोर से ही उमड़ी आस्थावानों की भीड़ से नदी तट का माहौल भक्तिमय हो उठा। जहां नगर क्षेत्र समेत जनपद व गैर जनपद के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्घालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तट पर आस्था के साथ पूजन-अर्चन कर श्रद्घा से दान-पुण्य भी किया।

मकर संक्रांति पर्व पर स्नान का समय 9बजकर 3 मीनट से शुरू हुआ श्रद्धालुओं ने सुबह से बरहज सरयू तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरी श्रद्धा के साथ नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पूरे मनोयोग से पूजा-पाठ किया। थाना घाट से लेकर सरयू तट तक अलग अलग दुकानों पर लोग ने जमकर खरीदारी की। मयफोर्स एसडीएम अंगद यादव व प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने नगर से लेकर सरयू तट तक सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेते हुए नजर आए। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी लवरछी पेट्रोल पंप, बाईपास, तहसील बाईपास व रगरगंज बाईपास से बड़े वाहनों को नगर में आने पर रोक लगा दिया गया था। वहीं, मुख्य चौक से थाना घाट जाने वाली सड़क पर छोटे वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंधित रहा। वहीं, कपरवार संगम तट व पैना के सतीहड़ा घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

Related Articles

Back to top button