आइडियल पत्रकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय मुंबई में हुई संपन्न,विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय राय
The important meeting of Ideal Journalist Organization was held at the state office in Mumbai. Many important decisions were taken during the discussion on various topics. Sanjay Rai became the state president of Ideal Journalist Organization Maharashtra.
नवी मुंबई महाराष्ट्र
आइडियल पत्रकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक नवी मुंबई के कोपरखैरणे स्थित प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। संगठन को महाराष्ट्र में मजबूती एवं तीव्रता प्रदान करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की सहमति पर सौराष्ट्र भारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं नवी मुंबई के उप संपादक संजय राय को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई। साथ ही प्रदेश महासचिव के पद पर तारकेश्वर राय, जबकि नवी मुंबई अध्यक्ष के पद पर तेज तर्रार महिला पत्रकार श्रीमती माला महेश झा को नियुक्त किया गया है। नवी मुंबई उपाध्यक्ष के रूप में तेज तर्रार युवा पत्रकार धीरज सिंह की नियुक्ति की गई है तथा वहीं पर सचिव के रूप में सुनील दुबे को यह विशेष जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नितिन शिंदे ने यह भी बताया की नवी मुंबई के महासचिव के रूप में नागेश सिंह को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय ने मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा एवं राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी को कुशलता पूर्वक निभाने का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम तथा केंद्रीय संपर्कप्रमुख लक्ष्मण आबाजी सूर्यवंशी इनसे भी चर्चा की गई। तथा संगठन को मजबूती के साथ महाराष्ट्र प्रदेश में आगे ले जाने हेतु इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों का सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन भी प्राप्त किया। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आपके मार्गदर्शन हेतु संगठन को मजबूत बनाने हेतु सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र तारकेश्वर राय, नवी मुंबई जिला अध्यक्ष श्रीमती माला झा, नवी मुंबई जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, नवी मुंबई जिला सचिव सुनील दुबे ने अपने विचार व्यक्त किये। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सीतापुर में मारे गए पत्रकार के परिवार को ५० लाख रुपए आर्थिक सहायता की मांग प्रदेश सरकार से की। तथा दोषियों को न्याय के कटघरे में लाते हुए फांसी देने की मांग की। इस अवसर पर दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।