“राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” कार्यक्रम के अंर्तगत भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा आज

BJP will take out Tiranga Yatra today under the program "Citizens for National Security"

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में जिला मुख्यालयों में तिरंगा यात्रा आयोजित हो रही है। इसी तारतम्य में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा आज बुधवार 14 मई को शाम 4 बजे जबलपुर शहर के मुख्य मार्ग में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया तिरंगा यात्रा आज शाम 4 बजे वंदे मातरम चौक सिविक सेंटर से प्रारंभ होगी जो करमचंद चौक अंधेरदेव बड़ा फुहारा लार्डगंज मालवीय चौक तीनपत्ती नवभारत चौराहा ब्लूम चौक शास्त्री ब्रिज छोटी लाइन गोरखपुर बाजार भगत सिंह चौराहा गणेश चौक टी आई क्रासिंग भारतमाता चौक डिलाइट चौक इंदिरा मार्केट कांचघर शीतलामाई घमापुर चौक होते हुए तहसील चौक स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष समापन होगा।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button