गढ़वाल यूनाइटेड ने जीता फुटसाल लीग खिताब

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली फुटसाल महिला लीग के फाइनल मुकाबले में गढ़वाल यूनाइटेड ने जुबा संघा को 4-1 से हरा कर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। इंदिरा गांधी केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में अनुभवी खिलाड़ियों से सुसज्जित गढ़वाल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सनफिदा नॉन्गरोम, श्रुति कुमारी, लीडिगी किम और थीमलालजी रूबी ने एक-एक गोल जमाए l पराजित टीम का इकलौता गोल निधि के नाम रहा l

गढ़वाल की जीत का आकर्षण उसके खिलाड़ियों का तालमेल और सूझबूझ रही। तो युवा संघा को अनुभव की कमी के चलते हार झेलनी पड़ी l

गढ़वाल की सनफिदा को प्लेयर ऑफ द लीग, फ्रैंग्रेसी रीवान को टॉप स्कोरर और ईमी की एलिश को श्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान मिला l डीएसए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए l इस अवसर पर डीएसए एग्जीक्यूटिव कमेटी औऱ कौंसिल मेंबर्स के मध्य दोस्ताना मैच का आयोजन भी किया गया l

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button