ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन की ओर से गरीब और विधवा महिलाओं को स्टाल का वितरण
ब्युरो रिपोर्ट:अजय उपाध्याय
मुंबई: कालीना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजपूत डागुर समाज हाल में गत दिनों समाजसेवक अजय बडगूजर के नेतृत्व में ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन की ओर से गरीब और विधवा महिलाओं के जीवन यापन के लिए स्टाल वितरण कार्यक्रम की शुरुवात की गई है। पहले चरण में राजपूत डागुर समाज की १० महिलाओं को स्टाल दिया गया है।
खास बात यह है की स्टाल के साथ साथ महिलाओं को उद्योग शुरू करने के लिए ५०००रुपए का चेक भी दिया जा रहा है। समाजसेवक अजय बडगुजर ने बताया कि विधवा महिलाएं जिनको बच्चे पूछते नहीं है वैसे लोगों को स्टाल देने का कार्य चालू किया गया है। बडगुजर के अनुसार नौकरी नहीं दे सकते इसी बहाने महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के उन्होंने यह अभियान शुरू किया है।
आगामी १५ दिनों में दस परिवार को स्टाल दिए जायेंगे। अजय बडगुजर ने ताराबाई बडगुजर फाउंडेशन बजत गट की १०० महिलाओं को स्टाल देने का लक्ष्य रखा है।