आजमगढ़:छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दिनांक 02.12.2023 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 02.12.2023 को अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी पेवठा थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष ने मेरी पुत्री को जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए मारापीटा तथा उसके साथ छेड़खानी किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 528/23 धारा 354(ख)/323/352 भादवि 3(2)VA SC ST ACT पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ द्वारा प्रारम्भ की गयी। शुक्रवार को उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र सूबेदार यादव निवासी पेवठा थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को ग्राम भुजही बाजार से समय करीब 12.00 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button