आजमगढ़:दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख

आजमगढ़:अतरौलिया थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिव्यांग लड़की को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताते चलें कि 20.10.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्त नीतीश राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी भुड़कुड़ा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी की गूंगी बहरी पुत्री को अपने घर पर बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वादिनी द्वारा उसके पिता राजेन्द्र राजभर से बताने पर सुलह करने के लिये जबरदस्ती दबाव बनाना तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी दिये जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 341/23 धारा 376/506 IPC बनाम 1. नीतीश राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर 2. राजेन्द्र राजभर पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम भुड़कुड़ा थाना अतरौलिया आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष उ0नि0 सविन्द्र राय द्वारा की जा रही है ।
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष उ0नि0 सविन्द्र राय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त नीतीश राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी भुड़कुड़ा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को सौ शैय्या अस्पताल के पास से समय करीब 08.05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button