आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़:वर्धा थाना पुलिस में बृहस्पतिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 19/10/23 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि सिपाही राजभर ग्राम रसूलपुर थाना बरदह द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर 03 साल से शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसके आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 430/23 धारा 376/506 भादवि0 बनाम सिपाही राजभर ग्राम रसूलपुर थाना बरदह, आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। बृहस्पतिवार को थाने के उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सिपाही उर्फ अजीप राजभर पुत्र रामलाल सा0 बेलहरी हसनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को ब्रम्ह बाबा नहर पुलिया से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



