प्रशंसकों ने कहा: 'मुंबई के खिताब जीतने की उम्मीद'

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसके लिए मुंबई के प्रशंसकों का दावा है कि घरेलू टीम इस बार खिताब जीतेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताबी जंग में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहले सीजन के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ी थीं लेकिन तब मुंबई ने जीत हासिल की थी। दिल्ली का यह लगातार तीसरा फाइनल है लेकिन उन्हें अभी भी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

लीग स्टेज में दिल्ली टॉप पर रही, जबकि मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैच से पहले मुम्बईकर क्रिकेट स्टेडियम पहुंच रहे हैं। क्रिकेट प्रेमी इस मैच को लेकर बहुत ही रोमांचित है और वे इच्छा व्यक्त कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस आज फाइनल मैच जीते।

मुंबई की खिलाड़ी रह चुकी मीनल चव्हाण ने कहा, ”मैं प्लेयर रह चुकी हूं। दोनों टीमों को सपोर्ट करेंगे लेकिन मेरा पक्ष मुंबई के लिए है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। पूरी उम्मीद है कि मुंबई दूसरी बार ट्रॉफी उठाएगी। अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहा है।”

ब्ल्यू जर्सी में फाइनल देखने पहुंची एक अन्य महिला प्रशंसक ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि मुंबई शत प्रतिशत खिताब जीतेगी।” उन्होंने कहा, ”हालांकि दिल्ली के पास मेग लेनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी अच्छी खिलाड़ी हैं लेकिन मुंबई को खिताब जीतने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button