दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट: मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़:अतरौलिया पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बताते चले की वादिनी नें दिनांक 02.10.2023 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त लेखपाल शैलेष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम रत्नावे थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा 7-8 वर्ष से शादी का झांसा देकर वादिनी से औपचारिक रूप से मन्दिर में शादी किया और शारीरिक सम्बन्ध बनाया तथा प्रतिवादी के परिवार वालों ने शादी की बात तय करते समय द्वारा वादिनी के परिजन से दहेज में 5 लाख रूपये व चार चक्का गाड़ी की मांग किया व गाली गुप्ता देते हुये व जान से मारने की धमकी दिये। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 02.10.2023 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 323/23 धारा 376/504/506 भादवि व 3/4 DP ACT बनाम 1. शैलेष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम रत्नावे थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2. अन्य परिवारीजन के पंजीकृत हुआ व विवेचना हेतु तत्कालीन निरीक्षक अपराध रफी आलम को प्राप्त हुयी। उनके स्थानान्तरण के पश्चात मुकदमा उपरोक्त की विवचना थानाध्यक्ष सविन्द्र राय द्वारा की जा रही है थानाध्यक्ष उ0नि0 सविन्द्र राय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शैलेष पुत्र दयाराम निवासी ग्राम रत्नावे थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को मदियापार मोड़ के पास से समय 08.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया।