पत्रकार सन्नी कुमार सिंह आइडियल पत्रकार संगठन तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने

Journalist Sunny Kumar Singh became the president of Ideal Journalist Organization Tehsil Phulpur

दीदारगंज/आजमगढ़:आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई फूलपुर को नवीनता प्रदान करते हुए फूलपुर तहसील के तेजतर्रार पत्रकार सन्नी कुमार सिंह को तहसील अध्यक्ष फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इस आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा ने दी। दुर्गेश मिश्रा ने यह भी बताया कि अभी तक आइडियल पत्रकार संगठन के तहसील अध्यक्ष रहे अरुण कुमार यादव को तहसील संरक्षक फूलपुर नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष आजमगढ़ द्वारा यह चयन प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत किया गया है। जिला अध्यक्ष द्वारा यह भी अपेक्षा की गई है कि जल्द ही तहसील कार्यकारिणी का पूर्ण विस्तार करते हुए आइडियल पत्रकार संगठन फूलपुर इकाई अपने तहसील अध्यक्ष सन्नी सिंह की अध्यक्षता में पूरी मजबूती के साथ पत्रकारों के हित में कार्य करेगी। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा उक्त निर्णय की सराहना की जा रही है। तथा नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष फूलपुर को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button