हर्षवर्धन राणे को पसंद है जिराफ, बताई मजेदार वजह

 

मुंबई, 18 मार्च। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक मजेदार पोस्ट शेयर कर यह भी बताया कि उन्हें जिराफ क्यों पसंद हैं।

हर्षवर्धन ने बताया कि उन्हें जिराफ पसंद हैं क्योंकि वे “जोर से लात मारते हैं।” एक्टर ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आए। दूसरी तस्वीर में वह एक खिलौने वाले जिराफ को पकड़े और प्यार करते नजर आए। वहीं, तीसरी तस्वीर में अभिनेता कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज देते और पैर में लगी चोट दिखाते नजर आए।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “जिराफ से प्यार है, वह खड़ा रहता है, शानदार तरीके से चलता है और जोर से लात मारता है! जोर से लात मारने की वजह से मेरे पैर का अंगूठा चोटिल हो गया।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन जल्द ही मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म ‘दीवानियत’ में नजर आएंगे। जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म के सह-लेखक मुश्ताक शेख हैं। फिल्म की घोषणा के बाद जावेरी ने बताया था कि मुश्ताक शेख के साथ उनकी लिखी यह मजबूत और दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानियों में से एक है। इसमें प्यार का पागलपन है। फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी, निर्माता अमूल वी. मोहन तथा अंशुल मोहन, और पटकथा के सह-लेखक मुश्ताक शेख हैं। फिल्म साल 2025 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में हर्षवर्धन, सोनम बाजवा के साथ अन्य सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

हर्षवर्धन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बारे में जावेरी ने कहा था कि वह दर्शकों के प्रति आभारी हैं कि उन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया।

 

Related Articles

Back to top button