श्री शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस जिरासो भागलपुर देवरिया
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
भागलपुर, देवरिया।
भागलपुर ब्लॉक के जरा स गांव में चल रही श्री शिव महापुराण की कथा के छठवें दिन कथा व्यास बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सबसे पहले निषिद्ध
कर्मों का त्याग आवश्यक है | जैसे– बीज डालने से पहले खेत साफ़ करना आवश्यक है, अन्यथा बीज पनपते नहीं |
किसी भी तरह का व्यसन ठीक नहीं | व्यसन से मनुष्य का जीवन पराधीन हो जाता है | सौंफ-सुपारी का भी व्यसन नहीं होना चाहिये, उसमें भी पराधीनता है |
आपका खान-पान शुद्ध होगा तो बुद्धि भी शुद्ध होगी |
अपनी संस्कृति जीवित रखने के लिये चोटी और धोती रखनी आवश्यक है |