Azamgarh :शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आवेदिका थाना कंधरापुर आजमगढ़ के द्वारा लिखित तहरीर दी कि विपक्षी प्रतिवादीगण 1.गोविन्द सोनकर पुत्र राम सिंह सोनकर सा0 जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2. शनी सोनकर पुत्र महेश सोनकर सा0 भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी को नौकरी लगाने का झाँसा देकर तथा बहला फुसलाकर वादिनी के गहने बेच कर पैसा रख लेने तथा बाम्बे ले जाकर गलत काम करना और गहना/पैसा मागने पर नही देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 97/2025 धारा 69/316(2)/318(4)BNS बनाम 1.गोविन्द सोनकर पुत्र राम सिंह सोनकर सा0 जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2. शनी सोनकर पुत्र महेश सोनकर सा0 भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध दिनांक 18.04.2025 को पंजीकृत कराया गया।
आज रविवार को उ0नि0 मंयक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र महेश सोनकर निवासी भाटिनपारा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को मन्दुरी तिराहे से समय 10.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया l