आजमगढ़:भारी सुरक्षा के बीच गंभीरपुर का मेला संपन्न

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़।आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर स्थित विकासखंड मुहम्मदपुर के गंभीरपुर बाजार का मेला सकुशल संपन्न हुआ।सभी पूजा समितियां द्वारा भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना रहा ।मेला में कुल 6 प्रतिमा स्थापित की गई है और एक कमेटी द्वारा भव्य झांसी का आयोजन किया गया है।
बाल दुर्गा पूजा समिति, श्री नव मां दुर्गा पूजा समिति, श्री माँ वैष्णो दुर्गा पूजा समिति, मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति, मां अगवानी दुर्गा पूजा समिति, जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक पंडाल बनाए गए थे और लाइट झालरों से पूरी बाजार दुल्हन की तरह सजाया गया था,
। वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य झांकी का आयोजन किया गया था जिसे देखकर मंत्र मुग्ध हो गए ।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी वही भारी मात्रा में पीएसी के जवान मुस्तैद रहे प्रशासन द्वारा भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा सभी पंडाल संचालकों को प्रशासन द्वारा दिए गए शासना आदेश को भी अवगत कराया गया।
पंडालो में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष सुविधा मुहैया कराई गई मेले में अपने परिजनों से बिछड़े बच्चों को संचालन कर बच्चों के परिजनों से मिलाया गया



