Azamgarh :कोषागार व समस्त बैंक30 व 31मार्च को खुले रहेंगे

कोषागार व समस्त बैंक 30 व 31मार्च को खुले रहेंगे

 

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया है कि कोषागार एवं शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं को खोले जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिनांक 30 मार्च, 2025 को रविवार व दिनांक 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर का त्यौहार होने के कारण क्रमशः साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है, जिसके कारण दिनांक 31 मार्च, 2025 को अत्यधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है, इसलिये शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखाओं तथा कोषागार को दिनांक 30 एवं 31 मार्च, 2025 को खोला जाना आवश्यक है।
उक्त के क्रम में वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-5 भाग-2 के प्रस्तर-503 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिलाधिकारी ने आदेशित किया है कि दिनांक 30 एवं 31 मार्च, 2025 को सरकारी लेन-देन हेतु जनपद के कोषागार एवं सरकारी लेन-देन करने वाली समस्त बैंक शाखायें समय से खुली रहेगी तथा सरकारी लेन देन करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button