नोएडा प्राधिकरण का बजट इस बार 8000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

[ad_1]

नोएडा, 22 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण इस बार अपने वार्षिक बजट में बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण का बजट सात से आठ हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है, जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत अधिक होगा। इस संबंध में प्रस्ताव को आगामी 27-28 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

शुक्रवार को हुई एक बैठक में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने आगामी बोर्ड बैठक की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस बैठक में हर विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन किया गया। प्रमुख प्रस्तावों में आवासीय भूखंडों, औद्योगिक और संस्थागत दरों में वृद्धि, फ्लैट खरीदारों और बिल्डरों से जुड़े मसले, तथा प्राधिकरण के वार्षिक बजट को शामिल किया गया है।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इस बार आवासीय भूखंडों की आवंटन दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं, औद्योगिक और संस्थागत भूखंडों की दरों में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो अप्रैल महीने से नोएडा में प्राधिकरण से संपत्ति खरीदना महंगा हो जाएगा। बोर्ड बैठक में अमिताभ कांत समिति की स्टेटस रिपोर्ट भी रखी जाएगी, जिसमें फ्लैट खरीदारों और बिल्डरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। खासकर उन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जाएगा, जिन्होंने अब तक अपना बकाया नहीं चुकाया है।

इस साल के बजट में सबसे अधिक धनराशि सिविल कार्यों के लिए निर्धारित की जाएगी। इसमें सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस प्रकार, आगामी बोर्ड बैठक में लिए जाने वाले निर्णय नोएडा में निवेश और रियल एस्टेट क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। देखना होगा कि प्रस्तावों पर अंतिम मुहर कब लगती है और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ता है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एएस

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button