मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस नेताओं का तांता, उनके व्यक्तित्व की तारीफ की

[ad_1]

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में गुरुवार रात निधन हो गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का तांता लगा हुआ है।

पूर्व केंद्रीय सांसद एवं कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ ने डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मनमोहन सिंह ने जिस तरह प्रधानमंत्री बनकर हम लोगों को आगे बढ़ाया, हम सोच ही नहीं सकते। उन्होंने देश को नई राह दी। मनरेगा शुरू किया, इससे किसानों और मजदूरों को जॉब मिला। वहीं, आरटीआई शुरू किया। मेरे विभाग महिला एवं बाल विकास को बहुत अच्छा बजट मिला, इससे बेहतर काम करने का मुझे मौका मिला, जि‍ससे इस देश की तरक्की हुई और उन्नति मिली।”

कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा, “सभी लोगों ने आज डॉ. साहब को अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी है। महात्मा गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को हम कर्नाटक के बेलगावी थे। वर्किंग कमेटी की बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह को भी याद किया गया और अचानक खबर आती है कि वो हमारे बीच में नहीं रहे। वो भारत के सपूत हैं और आने वाले पीढ़ियों को वो बहुत कुछ देकर गए हैं। हमारा कहना है कि भारत सरकार को डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न से नवाजना चाहिए।”

कांग्रेस से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह के जाने पर दुख प्रकट करते हुए कहा, “उनकी देश ही नहीं, विदेश में भी बहुत बड़ी साख थी। उन्होंने बहुत शालीनता और सहज भाव से 10 साल तक देश की भागदौड़ संभाली। बतौर मंत्री मुझे उनकी सरकार में काम करने का मौका मिला।”

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा, “वो बहुत बड़ी शख्सियत थे। इंसान में जो खूबसूरती होती है, उनमें थी। शायद एक युग था, जो अब हमें देखने को नहीं मिलेगा। वो उस युग का प्रतिनिधित्व करते थे, जो अतीत और हमारे इतिहास से हमको जोड़ता था और आगे की बात बताता था।”

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया सुले ने कहा, “मनमोहन सिंह को एक स्कॉलर और अर्थशास्त्री के रूप में याद किया जाता है, लेकिन मैं उन्हें एक कुशल नेता के रूप में भी याद करती हूं। उनको एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करती हूं, जिन्होंने एक मध्यम वर्ग बनाया और नौकरियां पैदा की। उन्होंने अपना सिर ऊंचा करके पूरी शालीनता और गरिमा से राजनीति किया और एक राजनीतिक स्थिरता दी।”

कांग्रेस नेता के सुरेश ने मनमोहन सिंह को भारत का महान सपूत बताया। उन्होंने कहा कि “मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए भारी क्षति है। उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं हुआ। उन्होंने देश को मनरेगा जैसी योजना दी।”

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button