Azamgarh :चेकिंग के दौरानअवैध असलहा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
चेकिंग के दौरानअवैध असलहा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक- 22.03.2025 को उ0नि0 श्री विवेक सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम टेकनपुर पुल से समय करीब 4.00 बजे एक नफर अभियुक्त शिवम यादव पुत्र लालधर यादव निवासी महुला डाडी थाना रौनापार आजमगढ उम्र 23 वर्ष को एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 101/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।



