Azamgarh :दुष्कर्म का आरोपी गिऱफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिऱफ्तार

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा/पीड़िता की माता द्वारा स्वयं की पुत्री जो दिनांक 04.06.2024 को दिन मे 10 बजे घर से बाहर गयी और वापस नही आने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर सूचना दिया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 227/2024 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी सठियांव उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना से अभियुक्त मोनू धाकड़ पुत्र स्व0 मैना धाकड़ निवासी नगला धाकरन थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा उम्र 28 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया अभियुक्त के विरूद्ध विवेचना अन्तर्गत धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट मे प्रचलित है।
आज शनिवार को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह को थाना स्थानीय के गेट के पास से एक व्यक्ति मिला जो अपना नाम मोनू धाकड़ पुत्र स्व0 मैना धाकड़ निवासी नगला धाकरन थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा उम्र 28 वर्ष को समय करीब 11.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button