सपा-बसपा-कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी : केशव प्रसाद मौर्य

[ad_1]

लखनऊ, 24 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के सामने प्रदेश का पूरा विजन रखा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के आठ साल उत्कर्ष के हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस को अब जनता वापस नहीं आने देगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने आपके साथ संवाद किया है। यह आठ वर्ष यूपी के उत्कर्ष के साल हैं। 2027 में तीसरी बार हमारी सरकार बनने जा रही है। 2027 में 2017 दोहराने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक कमल खिलाएंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस को जनता वापस नहीं आने देगी, ऐसा हमें भरोसा है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के उस नारे पर भी मौर्य ने टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी बदहाल है। मौर्य ने इस पर कहा कि 8 साल में समाजवादी पार्टी बुरी तरह से बदहाल और बर्बाद हो चुकी है। भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। जनता लगातार प्रगति कर रही है। गरीब, मजदूर और किसान के उत्थान के लिए अनेकों कार्य हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं। किसी और से बयान दिलवाकर समर्थन कर रहे हैं। इसकी सजा 2027 में जनता समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाकर देगी।

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान 8 वर्षों में यूपी में सरकार के कामकाज पर “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और पुस्तिका का विमोचन किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के समवेत प्रयास से आज यह उत्तर प्रदेश, भारत के ‘श्रम शक्ति पुंज से अर्थ शक्ति पुंज’ बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 वर्षों का परसेप्शन पूरी तरह से बदल चुका है। सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में जो पहचान बनी है, उसका एहसास उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरा भारत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

–आईएएनएस

विकेटी/पीएसके

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button