पीजीडीएवी कॉलेज 25 साल बाद बना दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियन

[ad_1]

नई दिल्ली , 24 मार्च (आईएएनएस)। पीजीडीएवी कॉलेज ने 25 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज पुरुष फुटबॉल चैम्पियनशिप जीत ली है।

फाइनल मैच में पीजीडीएवी कॉलेज ने टाई-ब्रेकर में गत चैंपियन हिंदू कॉलेज को 4-3 से हराया। आर्यन कर्की, प्रशांत भंडारी, यश भारद्वाज और अनुराग रावत ने विजेता टीम के लिए गोल किए।

पीजीडीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. कृष्णा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह फुटबॉल टीम भविष्य में भी इसी तरह श्रेष्ठ प्रदर्शन करती रहेगी।

डॉ. मनोज राठी, संयोजक अंतर-कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट समिति, के अनुसार श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। उन्होंने हार्डलाइन मैच में टाई-ब्रेकर में हंसराज कॉलेज को 12-11 से हराया।

वर्ष 2023-24 में हिंदू कॉलेज विजेता बना था और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज उपविजेता रहा था। तब पीजीडीएवी कॉलेज को तीसरा स्थान मिला था।

–आईएएनएस

आरआर/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button